कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
लंबे समय से बीमार चल रहे पाटिल का लातूर के एक अस्पताल में उपचार जारी था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। शिवराज पाटिल ने अपने व्यापक राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री, लोकसभा स्पीकर और केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालयों के प्रभारी रहे। पाटिल ने अपने संसदीय जीवन में लातूर लोकसभा सीट से सात बार जीत दर्ज की थी, जिससे वे मराठवाड़ा क्षेत्र में कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माने जाते थे।
Comments are closed.