पंजाबी सिंगर Gippy Grewal को Goldy Brar की धमकी, कहा—इग्नोर किया तो बुरा अंजाम

1

पंजाबी सिंगर और एक्टर Gippy Grewal को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। गैंगस्टर Goldy Brar की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया जा रहा है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें कॉल करने वाला खुद को गोल्डी बराड़ बताता है। हालांकि, इस ऑडियो की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

क्या है वायरल ऑडियो में?

कथित ऑडियो में कॉलर Gippy Grewal से कहता सुनाई देता है कि उन्होंने उसके पहले भेजे गए मैसेज का जवाब नहीं दिया। साथ ही चेतावनी दी जाती है कि अगर उन्होंने इसे नजरअंदाज किया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

पहले भी बड़े केस में आ चुका है नाम

गौरतलब है कि Goldy Brar का नाम साल 2022 में पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala की हत्या के मामले में सामने आ चुका है।

सियासत भी गरमाई

इस पूरे मामले को लेकर पंजाब की राजनीति भी गरमा गई है। Sukhbir Singh Badal ने इस कथित ऑडियो क्लिप को शेयर करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि Bhagwant Mann सरकार में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। साथ ही यह भी कहा कि गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा हटाए जाने के बाद ही ऐसी धमकी सामने आई है।

सुरक्षा हटाने पर उठे सवाल

Sukhbir Singh Badal ने अपने बयान में कहा कि हाल ही में मुलाकात के बाद गिप्पी की सुरक्षा हटा ली गई थी, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गिप्पी ग्रेवाल के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

फिल्म ‘अकाल’ का भी जिक्र

कथित ऑडियो में Goldy Brar द्वारा गिप्पी ग्रेवाल की अपकमिंग फिल्म Akal का भी जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर कुछ सिख संगठनों ने आपत्ति जताई है और इसके कंटेंट पर सवाल उठाए हैं।

Comments are closed.