एच-1बी वीजा आवेदकों की इंटरनेट प्रोफाइल आज से होगी जांच, अमेरिकी वीजा सुविधा है, अधिकार नहीं

2

अमेरिका: H-1B और H-4 वीजा आवेदकों की सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच आज से शुरू

ट्रंप प्रशासन सोमवार से H-1B और H-4 वीजा आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल की गहन जांच शुरू कर रहा है। विदेश विभाग ने सभी आवेदकों से कहा है कि वे अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग्स ‘पब्लिक’ कर दें।

विदेश विभाग के नए आदेश के मुताबिक, इस छानबीन में आवेदकों और उनके आश्रितों की ऑनलाइन गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। यह व्यवस्था पहले से छात्र और एक्सचेंज विजिटर्स (F, M, J वीजा) पर लागू थी, अब इसे H-1B और H-4 वीजा पर भी बढ़ाया गया है।

अमेरिकी वीजा: सुविधा, अधिकार नहीं
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी वीजा एक सुविधा है, अधिकार नहीं। स्क्रीनिंग और जांच में सभी उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि ऐसे आवेदकों की पहचान की जा सके, जो राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। प्रत्येक वीजा अनुमति राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया निर्णय होता है।

इस दिशा-निर्देश के चलते कई H-1B वीजा धारकों ने भारत में अपने साक्षात्कार कार्यक्रम में बदलाव किए हैं, ताकि वे नई आवश्यकताओं के अनुसार तैयारी कर सकें।

Comments are closed.