4 साल के लंबे इंतजार के बाद साउथ सुपरस्टार यश ने फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी और नयनतारा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था।
पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार
यश की ‘Toxic’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही यह यश के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।
फिल्म में यश ने ‘राया’ का किरदार निभाया है। एडवांस बुकिंग में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद पहले दिन बड़ी कमाई की उम्मीद जताई जा रही थी और शुरुआती आंकड़ों ने उन उम्मीदों को काफी हद तक सही साबित किया है।
2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड
‘Toxic’ ने वर्ल्डवाइड ओपनिंग के मामले में रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar 2’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘Dhurandhar 2’ ने इस साल रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में करीब 145 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब 150 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘Toxic’ 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।
हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत बेहद मजबूत रही है, लेकिन इसे समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब सबकी नजरें फिल्म के आने वाले दिनों के कलेक्शन पर हैं और देखना होगा कि ‘Toxic’ अपनी शानदार ओपनिंग को कितनी दूर तक कायम रख पाती है।
Comments are closed.