इंडिगो की सेवाओं में जारी अव्यवस्था के बीच, सीईओ पीटर एल्बर्स के बाद अब चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने भी यात्रियों से माफी मांगी है।
उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले एक सप्ताह में बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं, जिससे हजारों यात्री फंस गए और कंपनी उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।
मेहता ने कहा कि इंडिगो इस बात की विस्तृत जांच करेगी कि संचालन में खामी कहां हुई। एयरलाइन का निदेशक मंडल हालिया उड़ान संकट के हर पहलू की समीक्षा करेगा और समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि कंपनी इस स्थिति से सीख लेकर संचालन में सुधार करेगी ताकि ऐसी दिक्कतें दोबारा न हों।
Comments are closed.