गाजा पट्टी में युद्धविराम के प्रस्ताव को लेकर नई हलचल शुरू हो गई है।
हमास ने 60 दिन के युद्धविराम और आधे बंधकों की रिहाई वाले प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जबकि इजरायल फिलहाल इसके जवाब का अध्ययन कर रहा है। प्रस्ताव के तहत इजरायल को अपनी जेलों में बंद कुछ फलस्तीनियों को रिहा करना होगा।
प्रस्ताव की अहम बातें
- हमास ने 200 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई की शर्त रखी है, जिसके बदले गाजा से 10 इजरायली बंधकों को छोड़ा जाएगा।
- प्रस्ताव में गाजा से इजरायली बलों की आंशिक वापसी का जिक्र है। वर्तमान में इजरायल गाजा के करीब 75% हिस्से पर नियंत्रण रखता है।
- गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है, क्योंकि वहां लगभग 20 लाख लोग भूखमरी की कगार पर हैं।
मध्यस्थों की भूमिका
मिस्त्र और कतर ने अमेरिका समर्थित इस युद्धविराम प्रस्ताव पर फिर से परोक्ष वार्ता शुरू करने का प्रयास किया है। काहिरा में हमास प्रतिनिधियों, कतर के प्रधानमंत्री अब्दुलरहमान अल थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
गाजा में 22 महीने से जारी युद्ध में अब तक 62,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। यह नया युद्धविराम प्रस्ताव अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकोफ की योजना के अनुरूप है, जिसे पहले इजरायल ने स्वीकार किया था।
Comments are closed.