CJI गवई रिटायर, सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत लेंगे देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ; सात देशों के CJI और जज होंगे शामिल
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ के बाद अब CJI बी.आर. गवई रविवार को रिटायर हो रहे हैं। सोमवार, 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे।
इस शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पहली बार किसी CJI के शपथ ग्रहण में इतने बड़े स्तर पर विदेशी न्यायिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल और श्रीलंका सहित सात देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट जज इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, छह देशों के एक दर्जन से अधिक जज और उनके परिजन भारत पहुंच चुके हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले प्रतिनिधि
1. भूटान
न्यायमूर्ति ल्योनपो नोरबू शेरिंग (मुख्य न्यायाधीश)
ल्हादेन लोटे (पत्नी)
2. केन्या
न्यायमूर्ति मार्था कूमे (मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट)
न्यायमूर्ति सुसान नजोकी एनडुंगु (सुप्रीम कोर्ट जज)
3. मलेशिया
न्यायमूर्ति तान श्री दातुक नलिनी पथमनाथन (जज, संघीय अदालत)
पसुपति शिवप्रगसम (पति)
4. मॉरीशस
न्यायमूर्ति बीबी रेहाना मुंगली-गुलबुल (मुख्य न्यायाधीश)
रेबेका हन्ना बीबी गुलबुल (बेटी)
5. नेपाल
न्यायमूर्ति प्रकाश मान सिंह राउत (मुख्य न्यायाधीश)
न्यायमूर्ति सपना प्रधान मल्ला (सुप्रीम कोर्ट जज)
अशोक बहादुर मल्ला (पति)
अनिल कुमार सिन्हा (पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज, वर्तमान कानून मंत्री)
उर्सिला सिन्हा (पत्नी)
6. श्रीलंका
न्यायमूर्ति पी. पद्मन सुरसेना (मुख्य न्यायाधीश)
सेपालिका सुरसेना (पत्नी)
न्यायमूर्ति एस. थुरैराजा (सुप्रीम कोर्ट जज)
शशिकला थुरैराजा (पत्नी)
न्यायमूर्ति एएचएमडी नवाज (सुप्रीम कोर्ट जज)
रिजान मोहम्मद ढीलीप नवाज (पत्नी)
Comments are closed.