मेक्सिको में प्राइवेट जेट की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान छत से टकराने से 7 की मौत

0

मेक्सिको में प्राइवेट जेट क्रैश, 7 की मौत

मेक्सिको के सैन माटेओ एटेन्को में इमरजेंसी लैंडिंग के प्रयास के दौरान एक छोटा प्राइवेट जेट क्रैश हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई। विमान एक बिजनेस बिल्डिंग की छत से टकरा गया, जिससे आग लग गई और आसपास के लोगों को बड़े पैमाने पर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, विमान अकापुल्को से उड़ान भरकर टोलुका एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। क्रैश स्थल एयरपोर्ट से लगभग 3 मील दूर एक औद्योगिक क्षेत्र में था।

मेक्सिको राज्य नागरिक सुरक्षा समन्वयक एड्रियन हर्नांडेज ने बताया कि विमान में 8 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे, लेकिन क्रैश के कई घंटों बाद तक सिर्फ 7 शव ही बरामद हुए हैं।

हादसे का विवरण
विमान ने पहले एक फुटबॉल मैदान पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन असफल रहा और पास के बिजनेस की मेटल छत से टकरा गया, जिससे आग भड़क गई। सैन माटेओ एटेन्को की मेयर एना मुनिज ने बताया कि आग लगने के कारण लगभग 130 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Comments are closed.