महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन की घटना सामने आई है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अब तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाने और उसमें फंसे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचावकर्मी लगातार मलबे की जांच कर रहे हैं और प्रभावित इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
भारी बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियां सामने आ रही हैं। प्रशासन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Comments are closed.