अलास्का और कनाडा में 7 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत
शनिवार को अलास्का और कनाडा की सीमा के पास 7.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप अलास्का के जूनो से लगभग 370 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और युकोन के व्हाइटहॉर्स से 250 किलोमीटर दूर आया।
भूकंप के तेज झटकों से लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। युकोन क्षेत्र एक पहाड़ी इलाका है, जहां आबादी कम है, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि घरों में अलमारियों और दीवारों से चीजें गिर गईं।
अलास्का और कनाडा दोनों तरफ समुद्र होने के कारण सुनामी का डर भी बना रहा, लेकिन अभी तक कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
व्हाइटहॉर्स की रॉल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की सार्जेंट कैलिस्टा मैकलियोड ने बताया कि 911 पर कई फोन आए और सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने अनुभव साझा किए।
Comments are closed.