मंगल मिशन के लिए बड़ी सफलता: SpaceX का स्टारशिप रॉकेट हुआ लॉन्च

3

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 13 अक्टूबर को अपने स्टारशिप वर्जन-2 रॉकेट का 11वां और आखिरी टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया है।

यह मिशन लगभग एक घंटे तक चला और अपने सभी लक्ष्यों को हासिल किया। टेक्सास के स्टारबेस सेंटर से लॉन्च हुए सुपर हैवी बूस्टर ने उड़ान के 10 मिनट बाद ही मेक्सिको की खाड़ी में सुरक्षित लैंडिंग कर ली, जबकि स्टारशिप ने अंतरिक्ष में दुनिया का आधा चक्कर लगाया।

इस मिशन के दौरान स्टारशिप ने नकली सैटेलाइट छोड़े और अंतरिक्ष में इंजन को बंद और फिर से स्टार्ट किया। मिशन के अंत में रॉकेट हिंद महासागर में सुरक्षित स्प्लैशडाउन हुआ। कंपनी का कहना है कि इस टेस्ट से मिली जानकारी अगले वर्जन को और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

स्पेसएक्स ने इस साल की शुरुआत में स्टारशिप के कई परीक्षण किए थे, लेकिन कई असफल रहे। लगातार प्रयासों के बाद वर्जन-2 की सफलता से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब कंपनी स्टारशिप वर्जन-3 की तैयारी में है, जिसकी ऊंचाई लगभग 124.4 मीटर (408 फीट) होगी। इसके अलावा, फ्यूचर स्टारशिप, जिसकी ऊंचाई 466 फीट होगी, को 2027 में लॉन्च करने की योजना है।

Comments are closed.