Uttam Nagar की मछली मंडी में भीषण आग, कई दुकानें और झुग्गियां जलकर खाक

1

Uttam Nagar इलाके में गुरुवार तड़के मछली मंडी के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कई दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

ऊंची-ऊंची लपटों के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों को सुरक्षित जगहों की ओर भागना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें काफी ऊंची थीं, जिससे स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने में सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद Delhi Fire Service की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।

यह आग मछली मार्केट के पास स्थित Matiala इलाके में लगी, जहां घनी आबादी के बीच बड़ी संख्या में छोटी दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियां बनी हुई हैं। गर्मी और ज्वलनशील सामान की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। Delhi Fire Service के अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Comments are closed.