माइकल वॉन के बेटे आर्ची की धमाकेदार पारी, चौकों की बौछार से दिलाई टीम को जीत

1

वन डे कप में आर्ची वॉन का जलवा, समरसेट ने यॉर्कशायर को हराया

इंग्लैंड में जारी वन डे कप के ग्रुप ‘बी’ में 14 अगस्त को यॉर्क में खेले गए मुकाबले में समरसेट ने यॉर्कशायर को चार विकेट से हराया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यॉर्कशायर की टीम 48.4 ओवर में 247 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में समरसेट ने 49.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आर्ची वॉन ने 127 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 95 रन की शानदार पारी खेली।

समरसेट के कप्तान और विकेटकीपर जेम्स रेव ने भी 62 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। इसके अलावा थॉमस रेव ने 31 (28 गेंद), लुईस गोल्ड्सवर्थी ने 30 (39 गेंद) और जोशुआ थॉमस ने नाबाद 27 (18 गेंद) रनों का योगदान दिया।

यॉर्कशायर के लिए मैथ्यू रेविस ने 85 गेंदों में 85 रन बनाए, जबकि जॉर्ज हिल ने 41 रन जोड़े। गेंदबाजी में समरसेट के जेक बॉल ने चार विकेट झटके, बेन ग्रीन और टॉम लैमोनबी को दो-दो विकेट मिले, जबकि जेम्स थीडॉम ने एक सफलता हासिल की। यॉर्कशायर की ओर से मैथ्यू रेविस ने दो, डोम बेस और जॉर्ज हिल ने एक-एक विकेट लिया।

Comments are closed.