मध्य प्रदेश के शहडोल में नाबालिग बेटे ने मां की हत्या, पढ़ाई पर झगड़े का बना कारण
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में 4 नवंबर, 2025 की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 16 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां, 40 वर्षीय सविता कोल की लाठी-डंडों और मूसल से निर्ममता से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण मां द्वारा बार-बार बेटे को पढ़ाई करने के लिए कहना बताया जा रहा है। गुस्से में आया नाबालिग बेटे ने ताबड़तोड़ हमला कर मां को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।
पड़ोसियों को खून से सना शव देखकर हुआ डर
मां की हत्या के बाद आरोपी बेटे ने दो दिनों तक शव के साथ घर में खुद को बंद रखा। पड़ोसियों को घर में कोई हलचल न दिखने पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर खून से सना शव और आसपास फैला खून देखकर सकते में पड़ गई।
पुलिस जांच में आरोपी बेटा हिरासत में
ब्यौहारी थाना प्रभारी ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या की पुष्टि की है। पूछताछ में उसने बताया कि मां के बार-बार पढ़ाई के लिए कहने से वह परेशान था।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.