तालिबान का नया आदेश: अफगानिस्तान में वाई-फाई और केबल इंटरनेट बैन

4

तालिबान का फरमान: बल्ख प्रांत में वाई-फाई इंटरनेट बैन

अफगानिस्तान में तालिबान ने “अनैतिकता रोकने” के नाम पर बल्ख प्रांत में फाइबर ऑप्टिक यानी वाई-फाई इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद पहली बार तालिबान ने इस तरह का कदम उठाया है।

बैन के बाद अब सरकारी और निजी कार्यालयों, सार्वजनिक संस्थानों और घरों से वाई-फाई इंटरनेट हटा दिया गया है। हालांकि मोबाइल इंटरनेट अभी चालू है।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता हाजी अताउल्लाह जैद ने कहा कि तालिबान प्रमुख हिबतुल्ला अखुंदजादा के आदेश के बाद यह “पूर्ण प्रतिबंध” लागू किया गया है। उनका कहना है कि यह कदम “अनैतिकता रोकने” के लिए उठाया गया है और जरूरतों के लिए कोई विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।

बल्ख के एक स्थानीय निवासी ने एपी से कहा कि इतने एडवांस युग में इंटरनेट ब्लॉक करना समझ से बाहर है। उन्होंने बताया कि मोबाइल इंटरनेट महंगा और धीमा है, जबकि परिवार के छह सदस्य, जिनमें एक छात्र भी शामिल है, पढ़ाई और काम के लिए वाई-फाई पर निर्भर थे।

Comments are closed.