उत्तर कोरिया ने पांच महीने बाद किया पहला बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट, ट्रंप के दौरे से पहले बढ़ा तनाव
उत्तर कोरिया ने पांच महीने में अपना पहला बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट किया है। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई वैश्विक नेता दक्षिण कोरिया दौरे पर आने वाले हैं। दक्षिण कोरिया की सेना ने कम दूरी वाली कई बैलिस्टिक मिसाइलें ट्रेस की हैं। सभी मिसाइलें प्योंगयांग के दक्षिणी हिस्से से लॉन्च की गईं।
विशेष बात यह है कि इस बार मिसाइलें उत्तर-पूर्वी दिशा में दागी गई हैं, जबकि पहले परीक्षण हमेशा कोरियाई महाद्वीप और जापान के बीच समुद्र में किए जाते थे। हालांकि, मिसाइलों की दूरी और लक्ष्य की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
जापान ने भी मिसाइल परीक्षण पर नजर रखी है। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के अनुसार, जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया रियल टाइम डेटा शेयर कर रहे हैं, लेकिन जापानी क्षेत्र में कोई मिसाइल नहीं पहुंची।
यह मिसाइल परीक्षण अगले हफ्ते होने वाली एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कॉपरेशन (APEC) समिट से ठीक पहले हुआ है। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी शामिल हो सकते हैं।
Comments are closed.