पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’; देश को किया संबोधित

2

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित

भारत आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराएंगे और इसके बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाल किले और आसपास के इलाकों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ 1,000 से ज्यादा एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए एंटी-टेरर रिस्पॉन्स सिस्टम भी सक्रिय रखा गया है।

Comments are closed.