शहबाज सरकार के विरोध में पुलिस का विद्रोह, PoK में तैनात हुए हजारों सैनिक

1

PoK में पुलिस विद्रोह, पाक सरकार ने तैनात किए 7,000 सैनिक

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आवामी एक्शन कमेटी (AAC) के बाद अब PoK की पुलिस भी पाक सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आई है। पुलिस की हड़ताल और मांगें न माने जाने के कारण PoK में कानून व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है और आज पूरे क्षेत्र में बंद का ऐलान किया गया।

भारी तैनाती
स्थिति पर काबू पाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने 7,000 पुलिसकर्मी और फ्रंटियर फोर्स के जवान PoK में तैनात किए हैं। सभी जवान राजधानी इस्लामाबाद से भेजे गए हैं।

क्यों भड़की पुलिस?
PoK के पुलिसकर्मियों ने सरकार से 11 मांगें रखी थीं, जिनमें वेतन वृद्धि, जोखिम भत्ता, आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ शामिल था। मांगें खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आम लोगों का विरोध
पुलिस के साथ-साथ AAC ने भी विरोध का मोर्चा खोला है। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और कई जगहों पर चक्का जाम किया गया है। नियंत्रण के लिए सरकार ने PoK में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

Comments are closed.