लॉस एंजिलिस में सिख युवक की पुलिस फायरिंग में मौत
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 36 वर्षीय सिख युवक गुरप्रीत सिंह की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। वह सड़क पर पारंपरिक मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन कर रहा था और हाथ में खंडा (दोधारी तलवार) लिए हुए था।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को 911 पर कई कॉल आईं कि एक शख्स व्यस्त चौराहे पर हथियार लहराते हुए लोगों को डरा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हथियार छोड़ने को कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया और कथित तौर पर बोतल फेंकने व हमला करने की कोशिश की।
भागने की कोशिश में गुरप्रीत की कार पुलिस वाहन से टकरा गई, जिसके बाद उसने फिर चाकू से हमला किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मार दी। घटना में किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है।
Comments are closed.