दिल्ली-NCR में प्रदूषण बरकरार, AQI 350 से ऊपर; जानें आपके इलाके की हवा का हाल

0

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।

राजधानी पर जहरीले स्मॉग की चादर लगातार बनी हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 318 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

रविवार को भी हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में रही थी और अनुमान है कि पूरा सप्ताह प्रदूषण का स्तर इसी दायरे में बना रह सकता है। CPCB के शाम 4 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार का 24 घंटे का औसत AQI 308, जबकि शनिवार को यह 330 था।

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में सोमवार को AQI इस प्रकार रहा:

आनंद विहार: 354

बवाना: 368

बुराड़ी: 327

चांदनी चौक: 321

द्वारका: 325

ITO: 326

जहांगीरपुरी: 348

मुंडका: 355

नरेला: 344

विवेक विहार: 291

रोहिणी: 346

एनसीआर क्षेत्रों का हाल:

नोएडा सेक्टर-62: 297

गाजियाबाद (वसुंधरा): 308

इंदिरापुरम: 284

गुरुग्राम सेक्टर-51: 286

गौरतलब है कि CPCB के अनुसार AQI की श्रेणियां इस प्रकार हैं—
0-50: अच्छा, 51-100: संतोषजनक, 101-200: मध्यम, 201-300: खराब, 301-400: बहुत खराब, 401-500: गंभीर।

Comments are closed.