राष्ट्रपति Droupadi Murmu 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में अल्गोजा वादक तगा राम भील और पैरा एथलीट Praveen Kumar को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।
राजस्थान के लोक कलाकार तगा राम भील को पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘अल्गोजा’ के संरक्षण और उसे नई पहचान दिलाने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने थार रेगिस्तान की लोक संगीत परंपरा को देश-विदेश तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
वहीं उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा निवासी प्रवीण कुमार को पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। विश्व नंबर-1 पैरा हाई जम्पर प्रवीण पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता भी हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया है।
जन्म से दिव्यांग होने के बावजूद प्रवीण कुमार ने अपने मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। पैरालिंपिक, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने के साथ उन्होंने कई एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रवीण कुमार देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं और उनकी उपलब्धियां भारतीय खेल जगत के लिए गर्व की बात हैं।
Comments are closed.