इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शुक्रवार को घोषणा की कि दिल्ली और आसपास के शहरों में CNG की कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएगी।
कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की बढ़ती कीमतों को वजह बताया है। IGL के मुताबिक, CNG के लिए आवश्यक प्राकृतिक गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित LNG से पूरा किया जाता है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतों में तेजी आई है, जिससे गैस की लागत बढ़ गई है।
कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई गैस लागत का असर कम करने के लिए CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की वृद्धि करना जरूरी हो गया है। नई कीमतें शनिवार सुबह 6 बजे से दिल्ली-NCR और आसपास के शहरों में लागू होंगी।
Comments are closed.