Golden Globe Awards 2026: रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा–निक जोनस की शानदार एंट्री

4

Golden Globe Awards 2026 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें फैंस ‘Power Couple’ कहते हैं।

यह हम नहीं, बल्कि 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट से सामने आईं उनकी तस्वीरें और वीडियो कह रही हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ शानदार एंट्री की, जिसने फैंस को उनके मेट गाला लुक्स की याद दिला दी। दोनों ने पैपराजी को कॉन्फिडेंस के साथ पोज़ दिए और हर कैमरे की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।

रेड कार्पेट पर प्रियंका–निक का स्टाइल स्टेटमेंट

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा डियोर का एलिगेंट गाउन पहने नजर आईं, जिसे उन्होंने खूबसूरत डायमंड नेकलेस के साथ स्टाइल किया। वहीं निक जोनस ने प्रियंका के लुक को कॉम्प्लिमेंट करते हुए क्लासिक ब्लैक सूट चुना।

पैपराजी से बातचीत में प्रियंका ने निक की तारीफ करते हुए कहा,
“मेरे पति हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान देते हैं। जब मेरी ड्रेस की बात होती है तो वह इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि फोटो में वह कैसी दिखे—और इसमें वह हमेशा मेरा साथ देते हैं।”

गोल्डन ग्लोब्स में प्रेजेंटर की भूमिका में प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इस साल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर की भूमिका में भी नजर आएंगी। वह हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जूलिया रॉबर्ट्स, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस के साथ स्टेज पर अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी, जिसे लेकर भी वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

भारत में कब और कहां देखें गोल्डन ग्लोब्स

इस भव्य समारोह की मेजबानी एक बार फिर कॉमेडियन निक्की ग्लेजर करेंगी, जिन्हें पिछले साल दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इवेंट का प्रोडक्शन डिक क्लार्क प्रोडक्शंस कर रहा है।

यह अवॉर्ड शो अमेरिका में रविवार शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में इसे सोमवार सुबह 6:30 बजे देखा जा सकेगा। अमेरिका में इसका लाइव टेलीकास्ट CBS चैनल पर होगा और Paramount Plus पर इसकी स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में गिने जाते हैं।

Comments are closed.