बिहार चुनावी मैदान में आज उतरेंगे राजनाथ सिंह और अमित शाह, तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी करेंगे प्रचार

3

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने दो बड़े स्टार प्रचारकों

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह — को मैदान में उतारा है। दोनों नेता आज एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में राज्य के विभिन्न जिलों में जनसभाएं करेंगे।

अमित शाह का बिहार दौरा
अमित शाह आज सबसे पहले दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे समस्तीपुर के रोसड़ा और बेगूसराय के भगवानपुर में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। तीन जनसभाओं के बाद शाह पटना लौटेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

राजनाथ सिंह की तीन रैलियां
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हायाघाट, बाढ़ और छपरा में चुनावी जनसभाएं करेंगे। इन इलाकों में क्षत्रिय (राजपूत) मतदाताओं का मजबूत आधार माना जाता है, जिसके मद्देनजर भाजपा ने उनकी सभाओं का कार्यक्रम तैयार किया है। राजनाथ सिंह इन इलाकों में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे।

तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी संभालेंगे प्रचार मोर्चा
आज ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बिहार के अलग-अलग जिलों में तीन-तीन जनसभाएं करेंगे।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने शीर्ष नेतृत्व की पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के लगभग सभी प्रमुख नेताओं के बिहार दौरे तय किए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा गुरुवार को होगी, जिसके बाद वे 2 अक्टूबर को पटना में रोड शो करेंगे।

Comments are closed.