Farooq Abdullah के पास पहुंचकर तान दी पिस्तौल, बाल-बाल बचे; घटना का वीडियो सामने

0

जम्मू-कश्मीर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah उस समय बाल-बाल बच गए जब एक शख्स ने उन पर फायरिंग करने की कोशिश की।

हालांकि आरोपी उस वक्त गोली नहीं चला सका। बाद में उसने फायर किया, लेकिन गोली Farooq Abdullah को नहीं लगी। बताया जा रहा है कि यह घटना जम्मू के Greater Kailash इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां Farooq Abdullah शामिल होने पहुंचे थे। घटना के समय वहां Surinder Choudhary भी मौजूद थे, जो जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री हैं। फायरिंग की इस घटना में उन्हें मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि Farooq Abdullah अपने साथियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ समारोह में पहुंचे हैं। तभी एक शख्स पीछे से आता है और उनके बेहद करीब पहुंचकर उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान देता है। हालांकि किसी वजह से वह उस समय गोली नहीं चला पाता। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आते हैं और आरोपी को पकड़ लेते हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है। सुरक्षाकर्मियों ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में था।

Jammu and Kashmir Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का असली निशाना कौन था और घटना के पीछे क्या वजह रही। फिलहाल दोनों नेता सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Comments are closed.