राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, ‘फील-लाइक’ टेंपरेचर ने छुआ 52°C

2

दिल्ली में लू का कहर जारी, ‘फील-लाइक’ तापमान पहुंचा 52 डिग्री, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

राजधानी दिल्ली गुरुवार को भीषण गर्मी और उमस की चपेट में है। मौसम विभाग (IMD) ने हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। दिन में तापमान के साथ नमी का स्तर इतना अधिक रहा कि लोगों को लगभग 52 डिग्री सेल्सियस जैसा तापमान महसूस हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम तक धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिसमें हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक हो सकती है।

उमस ने बढ़ाई परेशानी
बुधवार शाम राजधानी में लगभग 40% नमी दर्ज की गई थी, जिसने ‘फील-लाइक’ तापमान को असहनीय स्तर तक पहुंचा दिया। आज के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक नमी और गर्म हवाओं के कारण लोगों को थकान, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

हफ्ते के अंत में मिल सकती है राहत
उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार से दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आने की उम्मीद है।

हीटवेव से बचाव के लिए जरूरी उपाय:

  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
  • बार-बार पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे।
  • ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
  • छाता, टोपी, धूप का चश्मा और जूते पहनें।
  • धूप में काम करने की स्थिति में गीले कपड़े से सिर और गर्दन ढकें।
  • चाय, कॉफी, शराब और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचें।
  • बासी और अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन न करें।
  • घर पर बनीं ORS, लस्सी, नींबू पानी, छाछ जैसी हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स लें।
  • घर को ठंडा रखें – दिन में खिड़कियां बंद और रात को खुली रखें।
  • बेहोशी या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

हीट स्ट्रोक के लक्षण और प्राथमिक उपचार:

  • शरीर का तापमान 40°C से अधिक हो सकता है
  • चक्कर आना, उल्टी, उलझन या बेहोशी
  • तुरंत व्यक्ति को ठंडी छाया में ले जाएं, शरीर पर पानी डालें
  • ORS या नींबू पानी दें
  • सुधार न होने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं, यह जानलेवा हो सकता है

Comments are closed.