रूसी Su-30 लड़ाकू विमान प्रशिक्षण के दौरान क्रैश, पायलट समेत दो की मौत

5

रूस का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान उत्तर-पश्चिमी करेलिया में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने समाचार एजेंसियों को दी।

करेलिया के गवर्नर आर्टूर परफेन्चिकोव ने टेलीग्राम पर बताया कि विमान जंगल में गिरा और जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Comments are closed.