गाजा-इजरायल संघर्ष में हलचल: ट्रंप की मध्यस्थता रंग लाई, हमास सीजफायर वार्ता को तैयार

5

गाजा-इज़राइल युद्ध में हलचल: हमास सीजफायर प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, अमेरिका की मध्यस्थता से उम्मीदें बढ़ीं

करीब 21 महीने से जारी गाजा-इज़राइल संघर्ष अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। हमास ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह अमेरिका समर्थित युद्धविराम प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं।

हमास ने दी बातचीत की मंजूरी
हमास ने अन्य फिलिस्तीनी गुटों के साथ विचार-विमर्श के बाद प्रस्तावित युद्धविराम पर बातचीत की इच्छा जताई है। इस्लामिक जिहाद संगठन ने भी इसका समर्थन किया है, हालांकि उन्होंने यह शर्त रखी है कि बंधकों की रिहाई के बाद इज़रायल दुबारा हमले नहीं करेगा।

अमेरिका के प्रस्ताव में क्या है
अमेरिका द्वारा प्रस्तावित योजना के तहत 60 दिनों के संघर्षविराम की बात कही गई है, जिसमें हमास लगभग आधे जीवित इज़रायली बंधकों को रिहा करेगा। बदले में इज़रायल भी कुछ फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा। वर्तमान में गाज़ा में कुल 49 इज़रायली बंधक हैं, जिनमें से 27 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

इज़रायली हमले और हालात
इज़रायली सेना ने शुक्रवार को गाज़ा, खान यूनिस और रफ़ा में व्यापक हमले किए, जिनमें कम से कम 52 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी अमेरिकी सहायता केंद्रों के आसपास प्रतीक्षा कर रहे लोगों को भी निशाना बना रही है।

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि गाज़ा भुखमरी के गंभीर खतरे की ओर बढ़ रहा है और मानवीय हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

पिछले युद्धविरामों का अनुभव
इससे पहले हुए युद्धविराम कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से संभव हो पाए थे। इनमें अस्थायी संघर्ष विराम के दौरान बंधकों और कैदियों की अदला-बदली हुई थी। मौजूदा प्रस्ताव को लेकर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं।

नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा अहम
प्रधानमंत्री नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान इस प्रस्ताव पर गंभीर बातचीत की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार युद्धविराम को लेकर मध्यस्थता कर रहे हैं और मौजूदा स्थिति को शांति स्थापना के एक अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Comments are closed.