POCSO केस में Swami Avimukteshwaranand Saraswati को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत जारी रखने का आदेश

0

Swami Avimukteshwaranand Saraswati को POCSO एक्ट से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।

शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा दी गई उनकी अग्रिम जमानत को बरकरार रखते हुए शिकायतकर्ता की याचिका खारिज कर दी।

जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि फिलहाल हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिली प्री-अरेस्ट बेल जारी रहेगी।

दरअसल, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तारी से पहले जमानत दी गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद उन्हें मिली राहत बरकरार रहेगी।

Comments are closed.