एशिया कप से पहले चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को कहा अलविदा
एशिया कप 2025 के 17वें संस्करण की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट के आगाज में कुछ ही दिन बचे हैं, और उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है।
पुजारा ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की जानकारी साझा की। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा – “भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर देश के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा गर्व का विषय रहा। हर अच्छी चीज़ का एक अंत होता है और मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला लिया है। आपके अपार प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभार।”
पुजारा का इंटरनेशनल करियर
चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए कुल 108 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 181 पारियों में 7246 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे।
टेस्ट क्रिकेट: 103 मैच, 176 पारियां, 43.60 की औसत से 7195 रन, 19 शतक और 35 अर्धशतक।
वनडे क्रिकेट: 5 मैच, 5 पारियां, 51 रन।
पुजारा टेस्ट क्रिकेट में भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज़ रहे और कई ऐतिहासिक जीतों में उनकी अहम भूमिका रही।
घरेलू क्रिकेट में दबदबा
घरेलू क्रिकेट में पुजारा का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने
फर्स्ट क्लास क्रिकेट: 278 मैच, 457 पारियां, 51.82 की औसत से 21,301 रन, जिसमें 66 शतक और 81 अर्धशतक शामिल।
लिस्ट ए क्रिकेट: 130 मैच, 5759 रन, 57.01 की औसत से।
टी20 क्रिकेट: 71 मैच, 1556 रन, 29.35 की औसत से।
पुजारा भले ही सीमित ओवरों के क्रिकेट में ज्यादा सफलता नहीं पा सके, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका योगदान उन्हें भारत के महान बल्लेबाज़ों की श्रेणी में खड़ा करता है।
Comments are closed.