दिल्ली में आज मूसलधार बारिश के आसार, NCR में भी भीगने की पूरी तैयारी

5

दिल्ली-एनसीआर में उमस से राहत, आज भी हो सकती है तेज बारिश

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार शाम को हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। शहर के कई इलाकों में बादल छाए रहने के बाद हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

मंगलवार सुबह भी राहत भरी रही और मौसम विभाग ने आज के लिए गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग का कहना है कि 26 जुलाई तक राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें, क्योंकि मौसम अचानक बदल सकता है।

Comments are closed.