20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: यूपी में पहुंचा मॉनसून, दिल्ली-NCR में जल्द दस्तक की संभावना
भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के अधिकांश हिस्सों में अब राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मॉनसून ने उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दे दी है और धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों में भी फैल रहा है।
किन राज्यों में कब होगी बारिश?
बिहार: 19 जून को भारी बारिश की संभावना।
झारखंड: 19 और 20 जून को तेज बारिश; मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया।
ओडिशा: 19 और 20 जून के लिए रेड अलर्ट।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल: 19–22 जून के बीच गरज के साथ बारिश।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 19, 22 और 23 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना।
गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र (मध्य, मराठवाड़ा): 19–24 जून तक हल्की से मध्यम बारिश।
दक्षिण भारत में भी जोरदार बारिश
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना: 19 जून को मूसलधार बारिश की संभावना।
उत्तर भारत का हाल
- उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश: 19–24 जून तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना।
- हिमाचल प्रदेश: मॉनसून अगले 2–3 दिनों में दस्तक दे सकता है। शनिवार और रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद: 22 जून को भारी बारिश संभव।
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़: 20–23 जून तक बारिश के आसार।
दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुरुवार को बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मॉनसून यहां सामान्य तिथि से पहले दस्तक दे सकता है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
तापमान में गिरावट की उम्मीद
मध्य भारत में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है।
Comments are closed.