मुंबई में भारी बारिश का कहर, IMD का अलर्ट जारी, पुलिस ने दिए ट्रैफिक रूट्स परामर्श

5

मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई में शनिवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट और ठाणे के लिए 16-17 अगस्त का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें। मुंबई पुलिस ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति में 100/112/103 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी हालात गंभीर
छत्रपति संभाजीनगर में लगातार बारिश से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, बीड ज़िले में ज़िला अस्पताल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से एक मरीज़ घायल हो गया।

वाशिम जिले के रिसोड और मालेगांव तालुका के गांवों में बारिश से बाढ़ का पानी भर गया है। कई मार्ग बाधित हो गए हैं और पचम्बा गांव के पास बना नया पुल बह जाने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया। बाढ़ से सोयाबीन और हल्दी जैसी फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

Comments are closed.