व्हाइट हाउस के पास फायरिंग: तीन घायल, ट्रंप ने कहा– ‘यह आतंकी हमला’; संदिग्ध अफगान नागरिक गिरफ्तार
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे व्हाइट हाउस से कुछ दूरी पर गोलीबारी हुई, जिसमें दो नेशनल गार्ड जवान समेत तीन लोग घायल हुए। घटना के बाद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इसे ‘आतंकवाद का कृत्य’ करार दिया।
ट्रंप का सख्त रिएक्शन: 500 अतिरिक्त गार्ड तैनात
नेशनल गार्ड पर हमला होने के बाद ट्रंप ने वॉशिंगटन में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड सदस्य तैनात करने का आदेश दिया। ट्रंप ने कहा कि बाइडन प्रशासन के दौरान अफगानिस्तान से अमेरिका में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की दोबारा जांच की जाएगी।
DHS (डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी) का दावा है कि संदिग्ध हमलावर 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था।
हमलावर गिरफ्तार, पहचान हुई उजागर
पुलिस के मुताबिक, घटना के समय नेशनल गार्ड के जवान इलाके में नियमित गश्त पर थे। तभी हमलावर ने उन पर गोलियां दागीं। जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल, अफगान नागरिक, के रूप में हुई है।
अफगान नागरिकों के इमिग्रेशन पर रोक
हमले के बाद अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए अफगान नागरिकों के सभी नए इमिग्रेशन अनुरोध तत्काल प्रभाव से रोक दिए हैं।
Comments are closed.