वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 50 मिलियन बैरल तेल सौंपेगी, ट्रंप का बड़ा एलान

3

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला से अमेरिका को 30-50 मिलियन बैरल तेल बेचने की एक बड़ी घोषणा की है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका बाजार मूल्यों के अनुसार यह तेल खरीदेगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि उन्होंने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से योजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं। तेल को स्टोरेज शिप के माध्यम से अमेरिका लाया जाएगा और भंडार में जमा किया जाएगा।

ट्रंप का नियंत्रण
ट्रंप ने कहा कि बतौर राष्ट्रपति इस तेल पर उनका प्रत्यक्ष नियंत्रण रहेगा। उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लोगों के हित में किया जाएगा।

जल्द होगी बैठक
अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला की तेल कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक आयोजित करने वाला है। इसमें एक्सॉन, शेवरॉन और कॉनोकोफिलिप्स के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक की तारीख और समय फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Comments are closed.