बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग मंगलवार सुबह शुरू हो गई है।
राज्यभर में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चुनाव आयोग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में जारी है।
राज्यभर में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर चहल-पहल देखी जा रही है। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे हैं। चुनावी विश्लेषकों के अनुसार, इस चरण का मतदान कई सीटों पर परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
Comments are closed.