यमुना का जलस्तर खतरे से 2 मीटर ऊपर, यमुना बाजार-गीता कॉलोनी जलमग्न; लाल किले तक पहुंचने का अंदेशा

1

दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर तक पहुंच गया है, जो अब तक का तीसरा सबसे ऊंचा स्तर है।

नदी के उफान से आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र जलमग्न हो चुके हैं, घरों और दुकानों में पानी भर जाने से लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। श्मशान घाट तक पानी पहुंचने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भी तेज बारिश का दौर जारी है। फरीदाबाद में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जबकि गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। पहाड़ी राज्यों में जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बंद हैं और कई इलाकों का संपर्क टूट गया है।

Comments are closed.