कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैमिल्टन पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय जेरडाइन फोस्टर को ओंटारियो के नियाग्रा फॉल्स से हिरासत में लिया गया। उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या के प्रयास के तीन आरोप लगाए गए हैं।
हरसिमरत मोहॉक कॉलेज में फिजियोथेरेपी की सेकेंड ईयर की छात्रा थी। 17 अप्रैल को वह बस से उतरकर सड़क पार करने का इंतज़ार कर रही थी, जब दो गैंग के बीच हुई गोलीबारी की चपेट में आ गई। पुलिस के मुताबिक, वह इस घटना में एक निर्दोष दर्शक थी और स्थानीय जिम से घर लौट रही थी।
घटना में चार कारें और कम से कम सात लोग शामिल थे। दो हथियारों से गोलीबारी की गई थी। पुलिस ने बताया कि फोस्टर का हैमिल्टन, हॉल्टन और नियाग्रा क्षेत्रों से संबंध है और वह पहले भी पुलिस के रडार पर रहा है। जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
Comments are closed.