टैरिफ विवाद सुलझने तक भारत से व्यापार वार्ता नहीं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि टैरिफ विवाद के समाधान तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। ओवल ऑफिस में एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “नहीं, जब तक हम इसे हल नहीं कर लेते, तब तक नहीं।”
ट्रंप ने बुधवार को कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया। उन्होंने इसके पीछे भारत द्वारा रूसी तेल के आयात को वजह बताया और कहा कि यह अमेरिका के लिए “असामान्य और असाधारण खतरा” है। अतिरिक्त टैरिफ 21 दिनों में लागू होगा और अमेरिकी बंदरगाहों पर आने वाले सभी भारतीय सामानों पर लागू रहेगा, कुछ छूटों को छोड़कर।
भारत का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत आर्थिक दबाव के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया, “हमारे किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है… हम किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेंगे। चाहे इसकी भारी कीमत क्यों न चुकानी पड़े, भारत इसके लिए तैयार है।”
Comments are closed.