अमेरिका में एक बार फिर हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

0 58

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को हडसन नदी के ऊपर एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गई.

मरने वालों में तीन बच्चे, एक पायलट और स्पेन से आए एक परिवार के सदस्य शामिल हैं. न्यूयॉर्क शहर के मेयर के हवाले से सीएनएन ने इसकी जानकारी दी.

सीएनएन के मुताबिक, यह हादसा देर दोपहर पियर 40 के पास हुआ. दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का नाम एक बेल 206एल-4 लॉन्गरेंजर IV था. यह हेलीकॉप्टर टूरिस्टों को शहर का हवाई दर्शन कराने के लिए लेकर आया था.लोगों को लेकर लोअर मैनहट्टन से उड़ा था. इसने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चारों ओर चक्कर लगाया और फिर हडसन नदी के किनारे उत्तर की ओर जॉर्ज वाशिंगटन ब्रिज की तरफ गया. इसके बाद यह दक्षिण की ओर मुड़ा और न्यू जर्सी के पास नदी में जा गिरा.

बचाव और पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही न्यूयॉर्क शहर पुलिस विभाग (एनवाईपीडी), तटरक्षक बल और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं. हालांकि, कोई भी जीवित नहीं बच सका. एनवाईपीडी ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा, ‘हडसन नदी में वेस्ट साइड हाईवे और स्प्रिंग स्ट्रीट के पास हेलीकॉप्टर क्रैश के कारण आसपास के इलाकों में आपातकालीन वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी और ट्रैफिक में देरी हो सकती है.’

हादसे के समय मौसम कैसा था?
समाचार एजेंसी के अनुसार, हादसे के समय आसमान में बादल छाया हुआ था. हवा की 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. दृश्यता ठीक ठाक थी, लेकिन उस इलाके में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी.

एफएए ने जांच शुरू कर दी है
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने हादसे की पुष्टि की है. राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) इस घटना की जांच का नेतृत्व कर रहा है. जांच में हादसे के कारणों, जैसे तकनीकी खराबी, मौसम की भूमिका या पायलट की गलती, का पता लगाया जाएगा.

पीड़ितों में कौन और कहां से थे
मरने वालों में एक पायलट और स्पेन से छुट्टियां मनाने आए एक परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं, जिनमें तीन बच्चे थे. अधिकारियों ने अभी पीड़ितों की पूरी पहचान सार्वजनिक नहीं की है, क्योंकि उनके परिवारों को सूचित करने की प्रक्रिया चल रही है.

हेलीकॉप्टर पर्यटन पर सवाल
न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर से टूरिज्म का काफी पॉपुलर है. लेकिन, इस हादसे ने एक बार फिर इसकी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों और एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी उड़ानों के लिए सख्त नियम और जांच की जरूरत है.

मेयर क्या बोले?
न्यूयॉर्क के मेयर ने हादसे पर दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि शहर प्रशासन जांच में हर संभव सहयोग करेगा. हडसन नदी के उस हिस्से को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है, ताकि मलबे को निकालने और जांच में कोई बाधा न आए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.