दिल्ली-एनसीआर से यूपी तक भारी बारिश के आसार, राजस्थान में भी तेज़ बौछारें जारी; 17 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून
दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश के आसार, यूपी-राजस्थान में भी तेज़ बौछारें जारी; पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का अलर्ट
उत्तर भारत में मानसून ने अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में 13 जुलाई से अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है।
दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गर्जना के साथ भारी वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 13 से 17 जुलाई के बीच दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। हालांकि जुलाई में अब तक केवल 57 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से कम है।
शनिवार को भारत मंडपम के पास 16.4 मिमी और लोधी रोड पर 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। अब तक कुल बारिश 69.7 मिमी रही है।
उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी राज्यों में व्यापक असर
यूपी, बिहार, राजस्थान: अगले कई दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। बीच-बीच में धूप से उमस बढ़ सकती है।
हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर: 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है।
राजस्थान में बारिश का कहर, तीन बच्चों की मौत
राजस्थान में पूर्वी जिलों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। झालावाड़, धौलपुर, करौली और अलवर में तेज बारिश हुई। झालावाड़ जिले के सुनेल में एक झील में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए—दो के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक बच्चा लापता है।
उदयपुर की झीलें बारिश के चलते भरने लगी हैं, वहीं धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की जान चली गई। जयपुर, झुंझुनूं, दौसा और चित्तौड़गढ़ में मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। टोंक के बीसलपुर बांध में पानी की आवक बनी हुई है।
कुछ इलाकों में बारिश की रफ्तार धीमी
राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जैसलमेर जिलों में बारिश का असर अपेक्षाकृत कम रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है।
Comments are closed.