लाल किले पर पीएम मोदी जल्द फहराएंगे तिरंगा

1

Independence Day 2025: लाल किले से 12वीं बार तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदी

भारत आज 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश में जश्न और देशभक्ति का माहौल है। राजधानी दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह दिन हमें ब्रिटिश शासन से मिली आज़ादी और उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की खातिर अपना जीवन न्यौछावर किया।

इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस खास है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे। ऐसा करने वाले वे देश के पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री बनेंगे, जिससे यह अवसर ऐतिहासिक बन गया है।

कार्यक्रम का समय:

  • 06:50 बजे: लाल किले पर सलामी गारद का स्वागत
  • 06:56–07:00 बजे: तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का आगमन
  • 07:18 बजे: प्रधानमंत्री का आगमन, सलामी गारद ग्रहण
  • 07:30 बजे: ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, 21 तोपों की सलामी और वायु सेना द्वारा पुष्पवर्षा
  • 07:33 बजे: प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन

लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की औसत अवधि 82 मिनट रही है। उनका सबसे लंबा भाषण 2024 में 98 मिनट का और सबसे छोटा 2017 में 56 मिनट का रहा था।

Comments are closed.