देशभर में जन्माष्टमी का उत्सव, मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में उमड़ी है। भगवान के जन्माभिषेक के दर्शन के लिए लाखों भक्त यहां पहुंचे हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मथुरा शहर को चार ज़ोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात हैं, जिससे पूरा इलाका छावनी जैसा दिख रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को मथुरा पहुंचेंगे। वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और परिसर में पौधारोपण भी करेंगे।
Comments are closed.