पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कई अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए लिखा— “अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। भारत की सर्वांगीण प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव सभी को एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी आज वाजपेयी को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Comments are closed.