चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, युवाओं को रोजगार और उद्यमिता में मिलेगी बढ़ावा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य लेकर काम करेगी।
सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत किए गए वादे के अनुसार सरकार ने अब तक 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया है। अब इसे बढ़ाकर 1 करोड़ तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
उद्योग और स्वरोजगार के लिए विशेष पैकेज
युवाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने नई औद्योगिक नीतियों का एलान किया है। इसके तहत—
पूंजी (कैपिटल) सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा।
- सभी जिलों में उद्योग लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
- अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त जमीन दी जाएगी।
- उद्योग से संबंधित भूमि विवादों का समाधान किया जाएगा।
- अगले 6 महीने के भीतर उद्योग लगाने वालों को यह सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सरकार का कहना है कि इन कदमों से बिहार में औद्योगिक निवेश को गति मिलेगी, युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा।
Comments are closed.