दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई हिस्सों में दिन भी धुंधला और अंधेरा दिखाई दे रहा है।
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली, यूपी और बिहार में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, जम्मू, राजस्थान और मुंबई में भी बारिश हो रही है। पूरे देश में मानसून सक्रिय है, जिसने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन कुछ जगहों पर बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याएं भी पैदा की हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पंजाब: 25-28 अगस्त में कुछ स्थानों पर, 29-30 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश; 26 और 29-30 अगस्त को भारी बारिश की संभावना।
हरियाणा: 25-26 और 29-30 अगस्त को कई स्थानों पर, 27-28 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश; 25-26 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी।
ओडिशा: आठ जिलों के लिए अलर्ट; मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की चेतावनी। केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर और कटक जिलों में येलो अलर्ट।
बंगाल की खाड़ी: 25 अगस्त को नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना।
गुजरात और राजस्थान: 30 अगस्त तक गुजरात में, 26 अगस्त तक राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना। पूर्वी राजस्थान में 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा।
यूपी-बिहार: पिछले दो दिनों से बारिश; 25 अगस्त को येलो अलर्ट। 26 अगस्त से कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना। 29-30 अगस्त को फिर से मूसलाधार बारिश। बिहार के लगभग 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन भी संभावित आपात स्थितियों के लिए तैयार है।
Comments are closed.