फिनलैंड के राष्ट्रपति की पीएम मोदी से बातचीत, भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को दिया समर्थन

5

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (बीटीए) को शीघ्र पूरा करने के लिए अपने देश का समर्थन दोहराया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और क्वांटम प्रौद्योगिकी, 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और स्थिरता जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

स्टब ने 2026 में भारत द्वारा आयोजित एआइ इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए भी अपना समर्थन जताया।

बयान में कहा गया है कि स्टब ने यूक्रेन संकट पर हाल ही में वाशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हुई बैठकों का आकलन मोदी के साथ साझा किया। पीएम मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

Comments are closed.