मंगल पर मानव बस्ती का रोडमैप तैयार, इसरो ने दिखाया भविष्य का सपना

5

इसरो ने मंगल और चांद पर मानव बस्ती का खाका तैयार किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अगले 40 वर्षों का रोडमैप तैयार किया है, जिसमें मंगल ग्रह पर 3डी प्रिंटेड घर, इंसानों को मंगल पर उतारना, चांद पर खनन और इंसानी ठिकाना बनाने जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर इसे अंतिम रूप दिया गया।

चांद पर ठिकाना और खनन
रोडमैप के अनुसार 2047 तक चांद पर इंसानों के रहने योग्य आधार शिविर बनेगा, जहां खनिजों की खुदाई और संसाधनों का दोहन किया जा सकेगा। चांद पर मानवयुक्त वाहन चलेंगे और ईंधन भंडारण केंद्र भी बनाए जाएंगे, ताकि लंबी अंतरिक्ष यात्राओं में मदद मिले।

लद्दाख में मिनी मंगल
भविष्य की तकनीक और जीवन-रक्षक प्रणालियों की जांच के लिए इसरो ने लद्दाख की त्सो कर घाटी में हिमालयन आउटपोस्ट फॉर प्लैनेटरी एक्सप्लोरेशन (HOPE) स्थापित किया है। यहां हाल ही में 10 दिन का हाई एल्टीट्यूड एनालॉग मिशन चलाया गया, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों को वास्तविक परिस्थितियों जैसी ट्रेनिंग दी जा सके।

सरकार और वैश्विक लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही 2025 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और 2040 तक चांद पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजने का लक्ष्य तय कर चुके हैं। वहीं, स्पेसएक्स प्रमुख एलन मस्क ने दावा किया है कि अगले 30 वर्षों में मंगल पर मानव सभ्यता की शुरुआत हो जाएगी।

Comments are closed.