ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर पूर्व NSA जॉन बोल्टन का हमला।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया है। बोल्टन का कहना है कि सोवियत संघ से भारत की नजदीकी और चीन से बढ़ते खतरे के बावजूद पश्चिमी देशों ने दशकों की मेहनत से भारत के साथ रिश्ते मजबूत किए थे, लेकिन ट्रंप की नीतियों ने यह प्रयास कमजोर कर दिए।
बोल्टन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि ट्रंप ने रणनीतिक हितों की जगह आर्थिक दृष्टिकोण अपनाकर गलती की है। इसके चलते चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पूर्वी देशों के साथ रिश्ते सुधारने का मौका मिल गया।
बोल्टन का आरोप है कि ट्रंप की “विनाशकारी टैरिफ नीति” ने भारत को रूस और चीन से दूर रखने की पश्चिमी देशों की लंबे समय की रणनीति पर पानी फेर दिया।
कौन हैं बोल्टन?
जॉन बोल्टन 2018 से 2019 तक अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रहे। हालांकि विदेश नीति को लेकर मतभेद के चलते उन्होंने ट्रंप सरकार से इस्तीफा दे दिया था।
Comments are closed.