अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो: ‘भारत हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण’, जयशंकर से मुलाकात के बाद

5

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद कहा कि भारत अमेरिका के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण देश है।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, सुरक्षा सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता के मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। रुबियो ने भारत के साथ रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने व्यापार, तकनीकी सहयोग और वैश्विक मंचों पर सहयोग बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया। जयशंकर और रुबियो ने आगे भी दोनों देशों के बीच मजबूत और स्थिर संबंध बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। बातचीत में व्यापार रक्षा ऊर्जा फार्मास्यूटिकल्स और खनिज जैसे मुद्दे शामिल थे। दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई खासकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Comments are closed.